समृद्धि
समृद्धि का अर्थ सामान्यतया धन धान्य की परिपूर्णता से लिया जाता है परंतु वास्तव में यह शब्द है “समवृद्धि” जो कि बोलने की सुविधा के विचार से कालांतर में समृद्धि हो गया। समवृद्धि का तात्पर्य हुआ धन, धान्य , सुख , वैभव तथा मनुष्य के समस्त आतंरिक एवं बाह्य गुणों सभी में समान रूप से वृद्धि होना। ऐश्वर्य ऐश्वर्य शब्द का अर्थ बहुत व्यापक है परंतु ये शब्द बहुत ही सीमित अर्थों में रूढ़ हो गया है। आमतौर पर ऐश्वर्य को अंग्रेजी के luxury शब्द का पर्याय माना जाता है परंतु यह भौतिक सुख- सुविधाओं से कहीं अधिक हैI जैसे सुन्दर से सौंदर्य होता है, मधु से माधुर्य होता है वैसे ही “ईश्वर से ऐश्वर्य” होता है। ईश्वर के समस्त भौतिक, अलौकिक और ईश्वरीय गुण जिसमें समाहित हैं वही ऐश्वर्य है और जिसने ईश्वर से तादात्म्य स्थापित कर उनके गुणों को आत्मसात किया है वही ऐश्वर्यशाली है। आज दीपावली के शुभ अवसर पर आपका जीवन सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य से परिपूर्ण हो इसी मंगल कामना के साथ- शुभ दीपावली
4 Comments
|
AuthorA creation of Kalpesh Wagh & Aashish soni Archives
March 2017
Categories
All
|